7 साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ

फांसी पर एक ही झटके में निकल गई चारों की जान


- एनबीटी टीम, नई दिल्लीः साल, 3 महीने और 3 दिन बाद आखिरकार शुक्रवार को निर्भया चारों गुनहगारों को फांसी के फंदे लटका दिया गया। मुकेश सिंह (32पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26और अक्षय सिंह (31) को तिहाड़ जेल में सुबह ठीक 5:30 बजे फांसी दे गई। इसी के साथ देश को झकझोर वाले इस खौफनाक अध्याय का अंत हो गया। जेल मैनुअल के हिसाब इन्हें 30 मिनट तक लटकाकर रखना था, लेकिन डॉक्टरों ने इन्हें 5 मिनट अधिक वक्त तक लटकाए रखा। एक ही झटके में चारों की मौत हो गई। ___16 दिसंबर 2012 को चलती बस में 23 वर्षीय स्टूडेंट से वीभत्स तरीके से यौन उत्पीड़न करने के मुजरिमों फांसी से बचने के लिए आखिरी दम तक दांवपेच चले, लेकिन कोई काम नहीं आया। सुप्रीम कोर्ट एक बार फिर आधी रात के बाद खुला। सुप्रीम कोर्ट ने पवन की अर्जी को एक घंटे सुनवाई के बाद शुक्रवार तड़के 3.30 बजे खारिज कर दिया।